जैसीनगर: चना-मसूर खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से नाराज़ किसानों ने जैसीनगर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
जैसीनगर में चना-मसूर खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे को तहसीलदार हरीश लालवानी को ज्ञापन सौंपा। किसान संदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि 30 मार्च से खरीदी शुरू होने के बावजूद क्षेत्र में केंद्र नहीं खुले हैं। उन्होंने कहा कि स्लॉट मिलने के बाद भी केंद्र पर कोई व्यवस्था नहीं मिली। किसानों ने तत्काल खरीदी शुरू कराने की मांग की।