बलौदा बाजार जिले से लगे ग्राम लिमही में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर बहस की स्थिति बन गई। ग्रामीण कलेक्टर दीपक सोनी से सीधे मिलने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस अधिकारियों ने धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।