पिछोर: पिछोर में हर्षोल्लास के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस,बिरसा मुंडा की झांकी के साथ निकला भव्य चल समारोह,आदिवासी हुए शामिल
पूरे देश के साथ आज रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पिछोर में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में आदिवासी समाज बैनर तले आज दोपहर लगभग 2:30 बजे पिछोर नगर में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह बिजासन माता मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला। चल समारोह में भगवान बिरसा मुंडा जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।