करछना: जायसवाल नगर के पास स्कूटी सवार महिला को बचाते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा हादसे में ई रिक्शा चालक घायल
औद्योगिक थाना क्षेत्र के जायसवाल नगर के पास मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर स्कूटी सवार महिला श्यामा पटवा पत्नी रमेश पटवा निवासी बजहा यादव नगर को बचाते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा चालक बेंदौं गांव निवासी सूरज कुमार के सर सहित विभिन्न अंगों में गंभीर चोंटे आ गई। वही पुलिस ने घायल ई रिक्शा चालक को पास के निजी अस्पताल भर्ती कराया है।