बीकानेर: गुम हुए चेक से 7 लाख से ज्यादा रुपये निकालने का प्रयास, नामजद आरोपी के खिलाफ मुक्ता प्रसाद थाने में मामला दर्ज
बीकानेर के एमपी नगर थाना क्षेत्र में गुम हुए चेक का कथित दुरुपयोग कर 7.66 लाख रुपये निकालने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी असगर हुसैन ने रिपोर्ट में बताया कि उनका चेक पहले गुम हो गया था, जिसकी सूचना उन्होंने पहले ही पुलिस को दे दी थी। आरोप है कि इसके बावजू