आज़मगढ़: बेलइसा चौराहा पर होमगार्ड से मारपीट का वीडियो वायरल, SP सिटी ने कहा मुकदमा दर्ज कर की जा रही नियमानुसार कार्रवाई
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यातायात विभाग में ड्यूटी कर घर लौट रहे एक होमगार्ड को कुछ लोग लात-घूंसा व चप्पल से पीट रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बेलइसा चौराहे का है।