आज़मगढ़: मुंबई से आने के दौरान ट्रेन में मऊ जनपद के निवासी यात्री की मौत के बाद शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक दिन पूर्व शनिवार की शाम को मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री का शव रेलवे पुलिस ने कब्जे में लिया था। रविवार को दिन में शव का आजमगढ़ में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान मौजूद मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना के कमरथरी निवासी सुनील ने बताया कि मृतक राजेंद्र प्रसाद थे जोकि मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।