आज़मगढ़: इस्लामपुरा से बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, मृतका के जेवर व 300 रुपये बरामद
मुबारकपुर क्षेत्र में 64 वर्षीय इंद्रमति की हत्या की घटना का अनावरण कर रविवार को पुलिस ने फैजान हैदर पुत्र सगीर हसन निवासी पुराखिजीर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मृतका के जेवर व ₹300 बरामद किया गया। 14 मार्च 2024 को वादी मुकदमा रामअवध यादव निवासी ग्राम बसौधा (सराय फिरोजपुर) थाना मुबारकपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई थी कि उसकी पत्नी की लाश मिली है।