आज़मगढ़: नत्थूपुर में दो पक्षों में विवाद को लेकर हुई मारपीट व चाकूबाजी में एक की मौत, दो अन्य जख्मी
जीयनपुर कोतवाली के नत्थूपुर में बीती रात दुकान पर च्विंगम कपड़े में चिपकने को लेकर विवाद के बाद हमलावरों ने तीन लोगों पर लाठी, डंडा, चाकू से हमला कर दिया था। घटना में 50 वर्षीय अब्दुल कलाम, अबु जर, अराफत घायल हो गए। तीनों को सूचना के बाद पुलिस व अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर अब्दुल कलाम को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दोनों का उपचार कराया जा रहा है।