जगदलपुर: महापौर ने नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दिए निर्देश
शहर के नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का शनिवार दोपहर 3 बजे महापौर संजय पाण्डे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय परिसर एवं उसके आसपास फैली गंदगी को देखकर महापौर ने नाराजगी जताई और सुलभ शौचालय के संचालक को कड़ी समझाईश दी।