नौतनवा: भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 531/28 के पास 269 बोतल शराब बरामद
सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान के जवान और पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान 269 बोतल नेपाली शराब बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल 66वीं के असिस्टेंट कमांडेंट कार्तिकेयान आर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 531/28 के पास नेपाल सीमा की तरफ से बोरा लेकर आ रहे थे।