नौतनवा: नेपाल के सीमावर्ती जिलों में होली पर्व को लेकर आज पास नहीं होंगे मालवाहक ट्रक
नेपाल के सीमावर्ती जिलों में होली पर्व को लेकर सोमवार को भंसार कस्टम से संबंधित कार्य बंद रहेंगे। यह जानकारी नेपाल भंसार एजेंट संघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद धिमिरे ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में होली पर्व मनाया जाएगा। इसलिए सोमवार को सभी कार्यालय बंद रहेंगे। यात्रियों के लिए भंसार कार्यालय खुला रहेगा।