नौतनवा: हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष को फोन पर मिली धमकी, नौतनवा थाने पर दी तहरीर
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर विदेश से मोबाइल नंबर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि बीते 23 मार्च को मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक नौतनवा मनोज कुमार राय के अनुसार तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।