नौतनवा: नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बरवा भोज में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, एक युवक की मौत
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बरवा भोज में सोमवार को तेज रफ्तार कार किराने की दुकान में घुसने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दुकान में तीन अन्य लोग घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया । मृतक के चाचा राजेंद्र चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है।