नौतनवा: नौतनवां में धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हुआ होलिका दहन
नौतनवां में होली से पहले मनाए जाने वाली होलिका दहन के महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। जहां लोगों ने पेड़ों की सूखी टहनियों और पत्ते जुटाने के बाद फाल्गुन पूर्णिमा की देर रात्रि को अग्नि देकर पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन के पर्व को हर्षोल्लास के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत के उत्सव को एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर त्योहार को मनाया गया है।