कुटुंबा: अंबा में उत्पाद विभाग की वाहन से साइकिल सवार एक व्यक्ति घायल, शराब माफिया को पकड़ने में मारी टक्कर, घायल इलाजरत
अंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर रोड़ में उत्पाद विभाग के वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 46 वर्षीय व्यक्ति को घायल होने का मामला प्रकाश में आया है. घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के ही नरहर अंबा टोले कुम्हार बिगहा निवासी योगेंद्र मिस्त्री के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक अनिल आजाद ने बताया कि घटना की सूचना नही है. सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.