कुटुंबा: बाबू चिल्हकी में गैस एजेंसी में सिलेंडर चोरी करते चोर को गार्ड ने रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुई पिटाई, CCTV फुटेज आया सामने
अंबा थाना क्षेत्र के बाबू चिल्हकी गांव स्थित कार्तिक एचपी गैस एजेंसी की बाउंड्री फांदकर सिलेंडर चोरी कर रहे एक चोर को एजेंसी के गार्ड ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद चोर ने गार्ड के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। फिर गार्ड ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया। फिर गैस एजेंसी संचालक मनोज कुमार सिंह को सूचना दी।