कुटुंबा: कुटुंबा थाना मोड़ पर अनियंत्रित कार ने भाई-बहन सहित चार लोगों को रौंदा, किशोर की मौत, तीन घायल, पेड़ से टकराई कार
कुटुंबा थाना मोड़ पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे भाई-बहन सहित चार लोगों को रौंद दिया. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. इस घटना में मौके पर ही एक 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसकी बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान कुटुंबा थाना मोड़ निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र विकास के रूप में हुई हैं