कुटुंबा: छक्कनबार गांव के समीप साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को अनियंत्रित हाइवा ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
कुटुंबा थाना क्षेत्र के छक्कनबार गांव निवासी मो गफ्फार अंसारी की 17 वर्षीया पुत्री कामनात फातमा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह साईकिल पर सवार स्कूल जा रही थी.इसी क्रम में दक्षिण दिशा की ओर से आ रहा हाईवा की चपेट में वह आ गई. संयोग सही रहा कि इस घटना में छात्रा सड़क से किनारे फेंका कर चली गई.