कुटुंबा: विराज बिगहा शिवाला के पास ऑटो और हाइवा की टक्कर में घायल विकलांग युवक की भी इलाज के दौरान मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल
कुटुंबा थाना क्षेत्र के विराज बिगहा शिवाला के समीप ऑटो व हाइवा की जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल ऑटो सवार 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बलखोरा गांव निवासी स्व यमुना राम के पुत्र रंजीत राम के रूप में हुई है. इस घटना में एक महिला व एक पुरुष की मौत घटना के बाद सोमवार की रात में ही हो गयी थी.