अनूपपुर: जनगणना सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पंचोली, निरीक्षण में शिक्षक पर कार्रवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश
जिले में चल रहे जनगणना के प्रथम चरण के तहत घर-घर सर्वे कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाटोला एवं बेलिया बड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर सर्वे कार्य की प्रगति, डेटा संकलन की सटीकता और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।