पीरो: सत्ता के नशे में चूर मुखिया पति ने शिकायत करने पर जदयू नेता पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत
Piro, Bhojpur | Jun 23, 2026 ठकुरी पंचायत से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां मुखिया पति मिथुन सिंह पर जदयू नेता सूरज प्रकाश उर्फ बिट्टू सिंह को जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का गंभीर आरोप लगा है। मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब बताया जा रहा है कि बिट्टू सिंह एक शादी समारोह से लौट रहे थे… इसी दौरान ठकुरी मोड़ के पास उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया गया।