सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने मानकमऊ नहर पटरी से एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 498 ग्राम चरस बरामद, 8 मुकदमे पहले दर्ज
कुतुबशेर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 498 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर एक बजे मुखबिर से सूचना मिली थी।