डुमरांव: भाजपा के साथ रहने से सब पाप धुल जाएंगे, नीतीश को राज्यसभा भेजने की भाजपा कर रही कोशिश: पूर्व विधायक डुमरांव
Dumraon, Buxar | Mar 10, 2026 नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने कड़ा प्रहार किया है। माले पार्टी के पूर्व विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी इच्छा से राज्यसभा नहीं जा रहे। उन्हें तो भाजपा द्वारा जबरदस्ती बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटवाकर राज्य सभा भेजा जा रहा है।