कलेक्टर-एसपी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं के दिए कड़े निर्देश
छतरपुर 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए छतरपुर जिले में 5 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी रजत सकलेचा ने प्रशासनिक अमले के साथ परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीसीटीवी कैमरों, बायोमैट्रिक व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया उन्होंने छात्र-छात्राओं की चेकिंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था और यातायात को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थी समय पर पहुंच सकें।भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल,ओआरएस, ग्लूकोज, सुचारू पंखे और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही, अभिभावकों के लिए टेंट व पानी के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। इस बार परीक्षा की अवधि सवा तीन घंटे होगी, जिसमें परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर