कुलपहाड़: प्रशासन की अनदेखी बनी हादसे की वजह, खुले कुएं में गिरी बाइक, युवक गंभीर घायल, जगतपुर गाड़िया मार्ग की घटना
अजनर क्षेत्र के ग्राम जगतपुर उर्फ गाड़िया में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क किनारे वर्षों से खुला और जर्जर पड़ा कुआं शुक्रवार सुबह एक बड़े हादसे का कारण बन गया। तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुई एक मोटरसाइकिल सीधे गहरे कुएं में जा गिरी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।राहगीरों ने अस्पताल भेजा।