मोठ: झांसी से चिरगांव जाते समय आपे में चोरी, महिला के हैंडबैग से गहने हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Moth, Jhansi | May 4, 2026 झांसी से चिरगांव जा रही एक महिला के हैंडबैग से सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। घटना उस समय हुई जब महिला अपनी बहनों के साथ सवारी आपे में सफर कर रही थी। चिरगांव बाजार पहुंचने पर बैग चेक करने पर गहने गायब मिले। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।