मलारनाडूंगर: मलारना डूंगर पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में केस दर्ज नहीं करने पर पीड़ित पहुंचा कोर्ट, केस दर्ज करने के मिले आदेश
मलारना डूंगर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे न्यायालय के आदेश पर खेत में जानवरों से फसल नष्ट करवाने और मना करने पर गंभीर मारपीट करने का इस्तगासे के आधार पर प्रकरण दर्ज किया।पीड़ित राजेश सैनी ने बताया कि पुलिस के द्वारा मारपीट का प्रकरण दर्ज नहीं किया तब न्यायालय की शरण ली। जिसपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मलारना डूंगर पुलिस ने मामला दर्ज किया