सतना में 'सेवा संकल्प अभियान': पुराना गल्ला मंडी कम्युनिटी सेंटर में हुआ कार्यक्रम, सांसद गणेश सिंह रहे मौजूद
सतना जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पुराना गल्ला मंडी के पास स्थित सामुदायिक केंद्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय सांसद गणेश सिंह की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आगामी कार्यक्रमों और विशेषकर 'सेवा सेतुक' अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास खंडों में कैंप लगाकर छूटे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनका फीडबैक लेने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन के सहयोग से इस अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि आमजन तक योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंच सके।
#Unchehr