खलीलाबाद: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट सभागार में पेट्रोल, डीजल और गैस आपूर्ति को लेकर बैठक आयोजित
डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में इण्डियन ऑयल, बीपीसीएल व एचपीसीएल के सेल्स अधिकारियों और आपूर्ति विभाग के साथ बैठक हुई। डीएम ने पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की आपूर्ति लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जनपद में सभी ईंधनों की आपूर्ति सुचारू है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।