रेवदर: रेवदर पुलिस ने महिला हत्याकांड का किया खुलासा, पति निकला पत्नी का कातिल, चरित्र पर शक के चलते की हत्या
Reodar, Sirohi | May 22, 2026 रेवदर के अनापुर स्थित मामाजी की ओरण में महिला का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।9 मई को अनापुर क्षेत्र स्थित मामाजी की ओरण में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।