साहेबगंज: साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के बंगरा निजामत से मोतिहारी जाने के क्रम में कार मे ट्रक ने मारी टक्कर।
साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के बंगरा निजामत से मोतिहारी जाने के क्रम में कार को ट्रक वाले ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार आगे डंफर से जाकर टकरा गई।जिससे कार पुरी तरह छतिग्रस्त हो गई, कार में बैठे सवार दम्पति पुरी तरह सुरक्षित है।टक्कर के बाद सामने वाले डंफर को चालक लेकर भाग गया।दुर्घटना के बाद मौके पर गाड़ियों कि लंबी कतार लग गई।