रघुराजनगर नगरी: सतना नगर निगम कमिश्नर ने कर्मचारी पीड़ितों की शिकायत नहीं सुनी, पीड़ित आंदोलन करने को मजबूर
सतना के नगर निगम जोन क्र-4 में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक की अभद्रता से परेशान स्थानीय लोग गरीब सेना के बैनर तले कमिश्नर को ज्ञापन देने पहुंचे थे । निगम कमिश्नर साहब ज्ञापन लेना तो दूर फरियादियों की शिकायत तक नहीं सुनी । शनिवार की दोपहर 1230 बजे पीड़ित जन नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक और कमिश्नर के रवैया से नाराज आंदोलन को मजबूर हो रहे है ।