बाह: जरार में अवैध अस्पताल में महिला की मौत, आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप
बाह थाना क्षेत्र के कस्बा जरार स्थित एक अवैध रूप से संचालित ज्योति नर्सिंग होम में मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कोमल उर्फ कमला (उम्र 20) निवासी रानीपुरा, चित्रहाट के रूप में हुई है। परिवार ने आरोप लगाया है कि आशा कार्यकर्ती ने चंद रुपयों के लालच में महिला को इस अवैध अस्पताल में डिलीवरी के लिए भेजा,