बाह: साहेपुरा में दंगल का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम
जैतपुर क्षेत्र अंतर्गत साहेपुरा गांव में सोमवार शाम 5 बजे एक भव्य दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय और बाहरी पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दंगल में मुरैना जिले से आए भारत सिंह पहलवान और देवपुरा के लवकुश पहलवान के बीच रोमांचक कुश्ती मुकाबला हुआ, जो दोनों पहलवानों की बराबरी के चलते अंततः बिना परिणाम के समाप्त हो गया।