बाह: भजनलालपुरा गांव में विवाहिता ने 6 माह पूर्व शादी के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या
बाह थाना क्षेत्र के भजनलालपुरा गांव में 20 वर्षीय विवाहिता शारदा पत्नी शैलेन्द्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतका के परिजनों ने बताया कि शारदा की शादी 6 माह पूर्व शैलेन्द्र के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, कल रात और आज सुबह शारदा और उसके पति शैलेन्द्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।