बाह: डॉ. मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक संपन्न, बटेश्वर मेला के लिए ₹2.10 करोड़ की मंजूरी
बटेश्वर मेला को लेकर आगरा के जिला पंचायत की बोर्ड बैठक सोमवार शाम 5 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें बटेश्वर मेला की भव्यता और विस्तार के लिए 2 करोड़ 10 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में मेला आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न सांस्कृतिक, कुश्ती, खेल तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन पर सहमति बनी।