हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र में छत पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है, शरीर पर गंभीर चोट के निशान
थाना रहरा क्षेत्र के गांव पोरारा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जावित्री नाम की 45 वर्षीय महिला जावित्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर मिला। महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि उसके हाथ पैर और मुंह बंधे मिले, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट।