नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जिले के अधिकारियों की पहली अपराध गोष्ठी ली। उन्होंने आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और स्थाई वारंटियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति चिन्हित कर फ्रीज-करने के निर्देश दिए हैं।