महनार: पुलिस अधीक्षक ने महनार अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
वैशाली पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा मंगलवार की देर शाम महनार अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए . सभी सभी कांडों की समीक्षा की गई एवं लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देश दिए गए।साथ ही कार्यालय में उच्च कोटि की साफ सफाई रखने,समेत कई दिशा निर्देश दिया गया।