सिवनी: सिवनी में पलारी गद्दी विवाद: किन्नरों के दो गुटों में कोतवाली के सामने हुई मारपीट
Seoni, Seoni | Aug 23, 2026 सिवनी में पलारी गद्दी को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। रविवार को महाराष्ट्र से पहुंचे किन्नरों और स्थानीय गुट के बीच कोतवाली थाने के सामने ही मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।