विजयनगर: सथाना में मजदूर दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन, उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई
सथाना गाँव में मजदूर दिवस के अवसर पर भव्य महिला सशक्तिकरण का एक दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को शाम 4 बजे सम्पन्न हुआ है।बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।