बड़ौत: दोघट के तीरगरान मोहल्ले में पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में बने और अधबने पटाखे किए बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार
Baraut, Bagpat | Jun 24, 2025 दोघट पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के तीरगरान मोहल्ले में कई मकानों में अवैध रूप से पटाखे तैयार किए जा रहे हैं। सूचना पर एसआई वीरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ 4 मकानों में छापेमारी की, तो एक मकान से भारी मात्रा में बने व अधबने पटाखे मिले। पुलिस ने मौके से आसिफ पुत्र इकराम निवासी दोघट को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 4 लोग असलम, इरशाद, फारूख व गुलफाम भाग निकले।