आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ, पहले दिन कार्यशाला आयोजित
यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान का बुधवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें नशे के लत और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में बताया गया। मालूम हो कि नशा मुक्ति अभियान को लगातार महाविद्यालय परिवार के द्वारा चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।