आलमनगर: आलमनगर में बाढ़ का पानी फैलने से स्थिति भयावह, निचले इलाकों से पलायन को मजबूर हुए लोग
प्रत्येक वर्ष कोसी की त्रासदी का दंस झेलने वाला आलमनगर प्रखंड क्षेत्र इस बार भी अछूता नहीं है। बाढ़ का पानी लगातार आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में फैलता ही जा रहा है। स्थिति को देखते हुए लोग अपने मवेशियों और जरूरी सामानों के साथ घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों की खोज कर रहे हैं। बाढ़ की वजह से क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।