आलमनगर: आलमनगर के विधायक ने खोपड़िया टोला में सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के ऑफिस का किया उद्घाटन
जिला सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर कुमार की उपस्थिति में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधानसभा के विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के ऑफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सहकारिता क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करेगा।