आलमनगर: आलमनगर प्रखंड में संविदा कर्मियों का विशेष सर्वेक्षण के लिए आंदोलन तेज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
आलमनगर प्रखंड में अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर बिहार विशेष सर्वेक्षण योजना के कार्यरत संविदा कर्मियों ने मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मियों ने बताया कि हम लोग दिन रात सरकार के महत्वाकांक्षी कार्य में लगे हुए हैं, ऐसे में अगर हम लोगों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 16 अगस्त से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।