आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में हर घर तिरंगा फहराने के लिए मंगलवार को निकाली गई जागरूकता रैली
क्षेत्रीय कार्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना, कुलपति डॉक्टर विमलेंदू शेखर झा के संयुक्त निर्देश व स्वीकृति से यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का मॉनिटरिंग जिला नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर प्रेमनाथ आचार्य करते दिखे। जागरूकता रैली कॉलेज परिसर से निकलकर विभिन्न चौक चौराहों से गुजरी। इस दौरान कई चेतनशील नारों से क्षेत्र गूंजायमान रहा।