रेलवे ने गोपालगंज वासियों को बड़ी सौगात दी है। गोपालगंज से लंबी दूरी की ट्रेन चलाने के लिए दो ट्रेनों की मंजूरी मिली है।बनारस के लिए ताप्ती गंगा एक्सप्रेस और लखनऊ के लिए लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की मंजूरी मिली है।दोनों ट्रेनों का परिचालन और ठहराव थावे जंक्शन से होगा।