हाथरस: गांव मितई में गाली गलौज को लेकर पड़ोसियों में हुई झड़प पड़ोसी युवको ने युवती को थप्पड़ों से की मारपीट थाने हुई शिकायत
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव मितई में आज दिन बृहस्पतिवार को गाली गलौज को लेकर पड़ोसियों में जमकर झड़प हो गई! इसी क्रम में मौके पर आए पड़ोसी लड़कों ने युवती को थप्पड़ो से मारपीट कर चोटिल कर दिया! मारपीट का ग्रामीण द्वारा काफी बीच बचाव कराया गया तब तक युवक मौके से फरार हो गए! परिजनों द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है!